Search

 
 
 

Ramgarh News : झारखंड स्थापना दिवस पर रामगढ़ में स्वास्थ्य मेला, 750 लोगों की हुई जांच

Ramgarh News: स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन रामगढ़ विधायक ममता देवी ने किया. उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज से ही राज्य और देश का समग्र विकास संभव है.
 
स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करतीं विधायक ममता देवी व अन्य.

Ramgarh News : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य विभाग ने रामगढ़ में सोमवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया. राधा गोविंद विश्वविद्यालय परिसर में लगे इस मेले में करीब 750 लोगों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की गई. उन्हें चिकित्सकीय परामर्श के साथ जरूरी दवाएं भी दी गईं.

 

इसे भी पढ़ें


स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन रामगढ़ विधायक ममता देवी ने किया. उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज से ही राज्य और देश का समग्र विकास संभव है. उन्होंने लोगों से सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने तथा नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की.


स्वास्थ्य मेले में विभिन्न विभागों की ओर से अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे. विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को निःशुल्क परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराईं. शिविर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन तथा गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ब्लड प्रेशर, मधुमेह सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई.


इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. तुलिका रानी, यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. स्वराज, डॉ. विवेक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
  
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही