Ramgarh News : रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीपोना व आसपास के इलाकों में तबाही मचाने के बाद जंगली हाथियों का झुंड सरैया के पास पहुंच गया है. 10 हाथियों के झुंड ने गांव के किसानों के खेतों में लगीं फसलों को पैरों से रौंदकर बर्बाद कर दिया. इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
रामगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें
ज्ञात हो कि हाथियों का झुंड पिछले दिनों रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के पास डेरा जमाए हुए था. इसके बाद कुंदरुकला पंचायत के सरैया स्थित दामोदर नदी तट पर पहुंचकर डेरा जमाये हुए है. बताते चलें कि बीते दिनों बड़कीपोना में हाथियों के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई थी. उसके बाद से ही ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है.
मुखिया किशुनराम मुंडा ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है. वहीं, वन विभाग की टीम हाथियों पर लगातार नजर बनाए हुए है. क्यूआरटी भी हाथियों को जंगल की ओर वापस भेजने के प्रयास में जुटी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

