Ramgarh News : जिले के सिद्धू-कान्हू मैदान में होमगार्ड बहाली के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) जारी है. बुधवार सुबह निर्धारित समय पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का प्रारंभिक सत्यापन किया गया. इसके बाद उन्हें कतारबद्ध तरीके से मैदान में प्रवेश कराया गया. आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद रामगढ़ गैर-तकनीकी महिला अभ्यर्थियों और रामगढ़ महिला अभ्यर्थियों की दौड़ आयोजित की गई.
खबर लिखे जाने तक बहाली प्रक्रिया का नौवां राउंड सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका था. जबकि अगले राउंड और अन्य शारीरिक दक्षता संबंधी जांच की प्रक्रिया चल रही थी. पूरी बहाली प्रक्रिया को निष्पक्ष और त्रुटिरहित बनाए रखने के लिए मैदान परिसर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं. प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी के साथ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है.

फिजिकल टेस्ट में शामिल महिला अभ्यर्थी
इसे भी पढ़ें

दौड़ में शामिल महिला अभ्यर्थी
जिला प्रशासन, खेल विभाग और पुलिस बल के वरीय अधिकारी लगातार मैदान में मौजूद रहकर पूरी व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मैदान में पेयजल, बैठने के लिए शेड तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस और मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है.
प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी अभ्यर्थी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े. जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अनुशासन बनाए रखने और बहाली प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है.

इतने अभ्यर्थियों ने बहाली प्रक्रिया में लिया भाग
साथ ही अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या बिचौलियों के झांसे में नहीं आने की हिदायत दी गई है. प्रशासन का कहना है कि पूरी बहाली प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा रही है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके.

अभ्यर्थियों की लंबाई नापी गई

बहाली प्रकिया में शामिल होने के लिए नाम लिखते अभ्यर्थी

