Ramgarh News: रामगढ़ जिले के विभिन्न अंचलों में तंबाकू नियंत्रण को लेकर जागरूकता और जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पदाधिकारियों ने सार्वजनिक व प्रमुख स्थानों पर स्थित दुकानों का निरीक्षण किया. साथ ही दुकानदारों को तंबाकू नियंत्रण अधिनियम COTPA 2003 के प्रावधानों की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें:
अभियान के दौरान दुकानदारों को विशेष रूप से धारा 6A, 6B एवं धारा 5 के प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए गए. साथ ही तंबाकू उत्पादों के प्रचार-प्रसार, विज्ञापन तथा प्रतिबंधित स्थानों पर बिक्री नहीं करने की स्पष्ट हिदायत दी गई.
अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि COTPA 2003 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई एवं अर्थदंड लगाया जाएगा. अभियान का उद्देश्य जिले में तंबाकू उत्पादों की अनधिकृत बिक्री एवं प्रचार-प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम लोगों, विशेषकर युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाना है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

