Search

 
 
 

Ramgarh News: जदयू नेता सुदित सिंह जेएलकेएम में शामिल

Ramgarh News: जयराम महतो ने कहा की सुदित सिंह के जेएलकेएम में आने से पार्टी और मज़बूत होगी. और वे अभी से संगठन की मजबूती में जुट कर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का काम करें. इस दौरान सुदित सिंह ने कहा कि जेएलकेएम सुप्रीमो के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं.
 
सुदित सिंह का पार्टी में स्वागत करते जयराम

Ramgarh News: रामगढ विधानसभा के पूर्व जदयू प्रत्याशी सुदित कुमार सिंह शुक्रवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी में शामिल हो गए. उन्होंने लारी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो की मौजूदगी में सदस्यता ली. उनके साथ सैकड़ो कार्यकर्ता ने भी सदस्यता ली. इससे पूर्व सुदित सिंह ने चितरपुर से गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाल कार्यक्रम स्थल पहुंचे. यहां जयराम महतो सहित अन्य नेताओं ने इनका स्वागत माला पहना कर किया. 

इसे भी पढ़ें: 

मौके पर जयराम महतो ने कहा की सुदित सिंह के जेएलकेएम में आने से पार्टी और मज़बूत होगी. और वे अभी से संगठन की मजबूती में जुट कर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का काम करें. इस दौरान सुदित सिंह ने कहा कि जेएलकेएम सुप्रीमो के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं. झारखंड व डुमरी की जनता के लिए वे बेहतर कार्य कर रहे हैं. पार्टी में शामिल होकर पार्टी के नीति व सिद्धान्त को जन जन पहुंचाकर पार्टी को आगे बढ़ाऊंगा. इस दौरान रामगढ़ चितरपुर, गोला, दुलमी, समेत कई जगहों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही