Ranchi News : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं.
इसे भी पढ़ें...
चैंबर के सदस्यों ने मुख्यमंत्री और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट की. प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान किया.
प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल और महासचिव रोहित अग्रवाल के अलावा उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, सह सचिव अमित शर्मा, सह सचिव पूजा ढाढा और कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग ने भी नेमरा पहुंचकर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

