Search

 
 
 

Ramgarh News : JLKM प्रत्याशी पुनेश्वर महतो हजारीबाग से सकुशल बरामद

Ramgarh News :  एसपी मुकेश कुमार लूनायत ने बताया कि फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पनेश्वर महतो खुद कहीं गए थे या उनके साथ किसी तरह की घटना हुई थी.
 
जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी पनेश्वर महतो

Ramgarh News :  रामगढ़ पुलिस ने जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी पनेश्वर महतो को हजारीबाग से सकुशल बरामद कर लिया है. वह मंगलवार देर रात रामगढ़ फोरलेन से लापता हो गए थे. पानेश्वर महतो के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस को अलर्ट कर दिया गया.

 

साथ ही सीमावर्ती जिलों के एसपी से संपर्क कर सहयोग मांगा गया. इसके बाद पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों में जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी को हजारीबाग से सकुशल बरामद कर लिया. एसपी मुकेश कुमार लूनायत ने बताया कि फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पनेश्वर महतो खुद कहीं गए थे या उनके साथ किसी तरह की घटना हुई थी.

 

इसे भी पढ़ें 

 

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. इधर पनेश्वर महतो की सकुशल बरामदगी से पुलिस के साथ-साथ उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है. एसपी मुकेश कुमार लूनायत ने कहा किकिसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रामगढ़ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही