Ramgarh News : प्रेस क्लब, रामगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत समारोह मंगलवार को गोला स्थित द्वारिका पैलेस में हुआ. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. पीसीआर अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद ने कहा कि चुनाव में जीत-हार अपनी जगह है, लेकिन पत्रकार हित में निर्धारित 12 वचनों को सभी की सहमति और सहयोग से पूरा किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष का गठन किया जाएगा. इसके माध्यम से जरूरत के समय पत्रकारों व उनके परिवारों का सहयोग किया जा सकेगा. पत्रकारों की पुत्रियों के विवाह के समय 51 हजार रुपये की सहायता राशि देने की व्यवस्था जल्द लागू की जाएगी.
बैठक में मौजूद जिला परिषद सदस्य जलेश्वर महतो ने कहा कि पत्रकारों के हाथ में कलम की ताकत है, जिसके माध्यम से समाज की समस्याओं, जनहित के मुद्दों और सच्चाई को बेझिझक सामने लाया जा सकता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों के हित और अधिकारों के लिए वे सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन मोबिन अख्तर ने किया गया.
मौके पर उपाध्यक्ष प्रदीप राज बबलू, कोषाध्यक्ष दुर्वेज आलम, कार्यकारिणी सदस्य रितेश कश्यप, सुरेंद्र भाटिया, बिनोद कुमार सिंह, हीरा सिंह, राज कुमार, श्रीकांत महतो, संतोष चौधरी, छेदीलाल दास, सुरेश राम, अशफाक अहमद, सहदेव महतो, दानिश पटेल, टेकलाल महतो, दिलीप करमाली, पंकज पाठक सहित अन्य मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

