Search

 
 
 

Ramgarh News : BFCL में काइज़ेन गिफ्ट वितरण समारोह,उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानित

बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) में बिज़नेस एक्सीलेंस विभाग द्वारा कर्मचारियों द्वारा दिए गए उत्कृष्ट काइज़ेन सुझावों व निरंतर सुधार के प्रयासों को सम्मानित करने के उद्देश्य से काइज़ेन गिफ्ट वितरण समारोह का आयोजन किया.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh : बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) में बिज़नेस एक्सीलेंस विभाग द्वारा कर्मचारियों द्वारा दिए गए उत्कृष्ट काइज़ेन सुझावों व निरंतर सुधार के प्रयासों को सम्मानित करने के उद्देश्य से काइज़ेन गिफ्ट वितरण समारोह का आयोजन किया.

 

समारोह का आयोजन एचएएसपी प्रशिक्षण हॉल में किया गया, जिसमें विभिन्न बिजनेस यूनिट्स के प्रमुख, विभागाध्यक्ष, काइज़ेन पुरस्कार विजेता व बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया.इस अवसर पर प्रबंधन ने कर्मचारियों के नवाचार, रचनात्मक सोच तथा कार्यस्थल पर सतत सुधार की संस्कृति को सराहते हुए कहा कि काइज़ेन केवल एक सुझाव प्रणाली नहीं, बल्कि संगठन में उत्कृष्टता, गुणवत्ता, सुरक्षा व उत्पादकता को बढ़ावा देने वाला एक प्रभावी माध्यम है.

 

Uploaded Image

समारोह के दौरान उत्कृष्ट काइज़ेन सुझाव देने वाले कर्मचारियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया. प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों से भविष्य में भी अधिक से अधिक काइज़ेन सुझाव देने तथा संगठन में निरंतर सुधार, नवाचार व टीमवर्क की भावना को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया.

 

यह कार्यक्रम कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ संगठन में उत्कृष्ट कार्य संस्कृति व निरंतर सुधार की भावना को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही