Search

 
 
 

Ramgarh News: जनता दरबार में 30 वर्षों से लंबित जमीन रसीद का मामला सुलझा

जिले के की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित जनता दरबार का सकारात्मक परिणाम सामने आया है. जनता दरबार में प्राप्त एक आवेदन पर कार्रवाई करते हुए लगभग 30 वर्षों से जमीन की रसीद नहीं कट पाने की समस्या का समाधान किया गया.
 

Ramgarh: जिले के की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित जनता दरबार का सकारात्मक परिणाम सामने आया है. जनता दरबार में प्राप्त एक आवेदन पर कार्रवाई करते हुए लगभग 30 वर्षों से जमीन की रसीद नहीं कट पाने की समस्या का समाधान किया गया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

गोला प्रखंड अंतर्गत दभातु पंचायत के कोचलाटांड़ निवासी गंगा साव ने जनता दरबार में उपायुक्त ऋतुराज के समक्ष आवेदन देकर बताया था कि उनकी जमीन की रसीद लगभग 30 वर्षों से नहीं कट पा रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया.

 

उपायुक्त के निर्देश के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए जमीन की रसीद निर्गत करने में आ रही समस्याओं का निराकरण किया गया. इसके उपरांत अंचल अधिकारी ने गंगा साव की जमीन की रसीद निर्गत की. रसीद निर्गत होने के बाद गंगा साव ने जनता दरबार में पहुंचकर अपनी खुशी जाहिर की तथा उपायुक्त ऋतुराज एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित उनकी समस्या का समाधान होने से उन्हें काफी राहत मिली है.

 

उपायुक्त  ऋतुराज ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि किसी भी नागरिक को अपनी जायज समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़ें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही