Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News : डॉ एस राधाकृष्णन बीएड कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला का समापन, प्रशिक्षुओं को मिले टिप्स

करीगढ़ा लारी स्थित डॉ एस राधाकृष्णन बीएड कॉलेज में आईक्यूएसी की तीन दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का गुरुवार को समापन हुआ. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मां विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, पदमा (हजारीबाग) के प्राचार्य डॉ चेतलाल प्रसाद शरीक हुए.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ जिले के सुकरीगढ़ा लारी स्थित डॉ एस राधाकृष्णन बीएड कॉलेज में आईक्यूएसी की तीन दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का गुरुवार को समापन हुआ. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मां विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, पदमा (हजारीबाग) के प्राचार्य डॉ चेतलाल प्रसाद शरीक हुए. अन्य अतिथियों में बीएड कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव डॉ संजय प्रभाकर, डॉ. सुशील कुमार उपाध्याय, आईक्यूएसी के समन्वयक बाबूचंद प्रसाद शामिल थे. 

 


समापन समारोह का शुभारंभ डॉ. राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया. मुख्य अतिथि डॉ चेतलाल प्रसाद ने प्रशिक्षुओं को व्यक्तित्व, वेश-भूषा ज्ञान, आत्मविश्वास बनाए रखने, कक्षा प्रबंधन, कुशल नेतृत्वकर्ता, शिक्षा का सतत विकास के बारे में विस्तार से बताया. वहीं, कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव डॉ. संजय प्रभाकर ने प्रशिक्षुओं को शिक्षक बनकर समाज व देश की सेवा में योगदान देने की सीख दी. मौके पर नयन कुमार मिश्रा, डॉ. अशोक राम, इंदु कुमारी झा, सुप्रिया बर्मन, वरुण कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही