Search

 
 
 

Ramgarh News : गोला में मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण की तैयारी, डीसी ने किया स्थल निरीक्षण

गोला स्थित डीवीसी चौक के समीप मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण होना है. डीसी ऋतुराज ने गुरुवार को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं की जानकारी ली.
 
गोला स्थल का निरीक्षण करते डीसी ऋतुराज व अन्य.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के गोला स्थित डीवीसी चौक के समीप मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण होना है. डीसी ऋतुराज ने गुरुवार को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

 

 

डीसी ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं की जानकारी ली. उनके सुझाव भी जाने. स्थानीय लोगों ने कहा कि मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बनने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और रोजगार के अवसर सृजित होंगे. इस पर डीसी ने आश्वस्त किया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से काम कराया जाएगा. उन्होंने बीडीओ, सीओ व संबंधित अभियंताओं को समन्वय बनाकर कर काम करने का निर्देश दिया. कहा कि स्थल की तकनीकी एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं का आकलन कर रोडमैप तैयार करें. ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही