Search

 
 
 

Ramgarh News : डीसी ने नेमरा में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

डीसी ऋतुराज ने गुरुवार को गोला प्रखंड का दौरा किया. उन्होंने वहां विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लिया. संबंधित अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया.
 
बेहतर कार्य करने वाले कर्मी हुए सम्मानित.

Ramgarh : रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने गुरुवार को गोला प्रखंड का दौरा किया. उन्होंने वहां विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लिया. संबंधित अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया. दौरे के क्रम में डीसी ने नेमरा में चल रहे विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों को तय समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया.

 

इसके बाद डीसी उपरबरगा पंचायत पहुंचे. यहां उन्होंने रामगढ़ विधायक ममता देवी के साथ जल संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना. कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया. समारोह में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

 


डीसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला, स्वास्थ्य उपकेंद्र सोनडिमरा व स्वास्थ्य उपकेंद्र नेमरा का भी निरीक्षण किया. उन्होंने चिकित्सकों व कर्मियों की उपस्थिति, दवा की उपलब्धता, साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं आदि की समीक्षा की. निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों का त्वरित इलाज सुनिश्चित करें. मौके पर डीडीसी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा तथा जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही