Search

 
 
 

Ramgarh News: चितरपुर में 27 को निकलेगा मुहर्रम का जुलूस, शांति समिति का निर्णय

मुहर्रम पर्व को लेकर रजरप्पा थाना परिसर में शनिवार को रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में सभी की सहमति से यह तय किया गया की चितरपुर में आगामी 27 जून को मुहर्रम मनाया जाएगा.
 

Ramgarh: मुहर्रम पर्व को लेकर रजरप्पा थाना परिसर में शनिवार को रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में सभी की सहमति से यह तय किया गया की चितरपुर में आगामी 27 जून को मुहर्रम मनाया जाएगा. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 26 जून को ही मुहर्रम मनाने का निर्णय लिया गया. 


इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन ने कहा कि यदि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उस पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी. दुलमी सीओ किशोरी यादव ने कहा कि जुलूस तय रूट के अनुसार निकलेगा. ताकि माहौल शांतिपूर्ण बनी रहे.


वही थाना प्रभारी ने कहा कि जुलूस रात 10 बजे से पूर्व खत्म करें, साथ ही डीजे पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी. वहीं, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. 


मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष जकाउल्लाह, उप प्रमुख अरशद उल्लाह, अवर निरीक्षक रंजीत महतो, अशोक कमार, मो एकबाल, आनिल सिंह, मुखिया भानुप्रकाश महतो, राजीव मेहता, मंजू देवी, प्रदीप सिंह, मंजूर खान, मो सुलेमान, बशीर अंसारी, परवेज आलम, अब्दुल अंसारी, जाहिद अहमद, असद उल्लाह राजन, फैसल अहमद, शेर बहादुर शाह, तारा प्रसाद, अताउल्लाह अंसारी, दिवाकर नायक, ठाकुरदास महतो, शैलेश चौधरी, जगरनाथ महतो, समशूल हक, मो कलाम सहित कई मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही