Search

 
 
 

Ramgarh News: रविवार को नीट परीक्षा, DC-SP ने किया एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर शनिवार को रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया.
 

Ramgarh Cant: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर शनिवार को रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ, केंद्रीय विद्यालय बरकाकाना व केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा तैयारियों की स्थिति की जानकारी ली. 


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता, शुचिता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप हो. 


उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को सजग एवं सतर्क रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके.

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों के बाहर विधि-व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया. उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा अवधि के दौरान सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने को कहा. मौके पर प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही