Search

 
 
 

Ramgarh News: स्वच्छता को लेकर हुई चित्रकला प्रतियोगिता

सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर में स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
 

Ramgarh: सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर में स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित आकर्षक चित्र प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सीएसआर नोडल अधिकारी अशीष झा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता की आदतों को अपनाने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मक सोच के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करती हैं. 

 

विद्यालय के प्राचार्य उमेश प्रसाद ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है. उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने, अपने विद्यालय एवं आसपास के परिवेश को स्वच्छ बनाए रखने तथा अपने व्यवहार से दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया. उन्होंने सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही