Search

 
 
 

Hazaribagh News: नशे के खिलाफ गांव-गांव चलाया गया जागरूकता अभियान

नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को लेकर शुक्रवार को जिले के विभिन्न में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
 

Hazaribagh: नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को लेकर शुक्रवार को जिले के विभिन्न में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. अभियान के पांचवें दिन प्रचार रथों और सांस्कृतिक दलों ने जनसंपर्क एवं संवाद के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया.

 


जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित पांच जागरूकता प्रचार रथों ने सार्वजनिक स्थलों, हाट-बाजारों, बस स्टैंडों, शैक्षणिक संस्थानों एवं चौक-चौराहों पर पहुंचकर नशामुक्ति का संदेश प्रसारित किया. चौपारण, ईचाक, विष्णुगढ़, सदर एवं कटकमदाग प्रखंड के अनेक पंचायत क्षेत्रों में लोगों ने प्रचार रथों के माध्यम से प्रसारित ऑडियो जिंगल एवं लघु फिल्मों को देखा और अभियान के प्रति रुचि दिखाई. इस दौरान आमजन के बीच नशामुक्ति संबंधी पंपलेटों का वितरण भी किया गया.

 


अभियान के दूसरे प्रमुख घटक के रूप में 10 सांस्कृतिक दलों ने जिले के 20 चयनित स्थलों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए. बाजारों, पंचायत क्षेत्रों, शैक्षणिक संस्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित इन कार्यक्रमों में कलाकारों ने नशे की लत से होने वाले दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और भविष्य की पीढ़ियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है.

 


कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली. उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. साथ ही उन्हें नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया.

 


जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह अभियान आगामी दिनों में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जा सके और एक स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण की दिशा में जनसहभागिता को सशक्त बनाया जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही