Search

 
 
 

Hazaribagh News: प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा को लेकर मिला प्रशिक्षण

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं प्री-स्कूल शिक्षा विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.
 

Hazaribagh: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं प्री-स्कूल शिक्षा विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त रिया सिंह ने की. इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी भी उपस्थिति रही.

 

प्रशिक्षण में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण प्री-स्कूल शिक्षा को सुदृढ़ करना तथा खेल-आधारित एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना था.

 

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने समूहों में कार्य करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में उपयोग हेतु 10 प्रकार की शिक्षण-अधिगम सामग्री का निर्माण किया. इन सामग्रियों का उद्देश्य बच्चों के सीखने को अधिक रोचक, सहभागितापूर्ण एवं प्रभावी बनाना है.

 

अपने संबोधन में डीडीसी रिया सिंह  ने प्रारंभिक बाल्यावस्था को बच्चों के समग्र विकास की आधारशिला बताते हुए ECCE के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को क्षेत्र में लागू कर बच्चों के बेहतर विकास और सीखने के परिणाम सुनिश्चित करने का आह्वान किया.

 

प्रशिक्षण सत्र का संचालन एवं सुविधा प्रदान करने का कार्य PPIA फेलोज़  निदा ज़रीन एवं  मनीष द्वारा किया गया. प्रशिक्षण में ECCE पाठ्यचर्या, आयु-उपयुक्त शिक्षण गतिविधियों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री-स्कूल शिक्षा के प्रभावी संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही