Search

 
 
 

Latehar News: झारखंड की आवाज बन कर लोगों की सेवा करूंगा: बैद्यनाथ राम

राज्यसभा सांसद बनने के बाद बैद्यनाथ राम शुक्रवार को लातेहार पहुंचे. पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता और समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन को धन्यवाद दिया
 

Latehar: राज्यसभा सांसद बनने के बाद बैद्यनाथ राम शुक्रवार को लातेहार पहुंचे. पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता और समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन को धन्यवाद दिया, कहा कि उन्होंने इतना बड़ा अवसर उन्हें दिया. इसके अलावा उन्होंने उन सभी विधायकों के प्रति भी आभार प्रकट किया जो उन्हें वोट किया. 

 

बैद्यनाथ राम ने कहा कि वह लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगें. राज्यसभा में झारखंड की आवाज बन कर झारखंड की समस्याओं को रखेंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड को बहुत ही उपेक्षित किया है. खनिज व वन संपदा से परिपूर्ण झारखंड राज्य  को हमेशा से ही नजर अंदाज किया जाता रहा है. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि वे झारखंड में वन एवं खनिज आधारित कल कारखानों को स्थापित करें. इससे यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा. 

 

राज्यसभा सांसद ने आगे कहा कि उन्हें बड़ी जिम्मेवारी दी गयी है और इस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे.  मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि आज लातेहार की धरती गौरवान्वित है. झामुमो ने आज माटी के नेता को उच्चक सदन मे भेजने का कार्य किया. उन्होंने कहा कि बैद्यनाथ राम काफी संघर्ष से नीचे से उपर उठ कर यह मुकाम हासिल किया है. कहा कि झारखंड की माटी और पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा है. उन्होंने बताया कि बैद्यनाथ राम के कुशल नेतृत्व में लातेहार ही नहीं पूरे झारखंड का विकास होगा. इससे पहले राज्य्सभा सांसद बैद्यनाथ राम ने अपने समर्थकों के साथ चंदवा स्थित मां नगर भगवती मंदिर में पूजा अर्चना की और क्षेत्र की सुख व समृद्धि के लिए कामना की. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही