Search

 
 
 

Ramgarh News: नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

जिला को नशामुक्त बनाने को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में पुलिस ने गोला थाना क्षेत्र के बन्दा गांव में नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड किया है. पुलिस ने गांव के एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब और उससे जुड़े उपकरण बरामद किए हैं.
 

Ramgarh: जिला को नशामुक्त बनाने को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में पुलिस ने गोला थाना क्षेत्र के बन्दा गांव में नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड किया है. पुलिस ने गांव के एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब और उससे जुड़े उपकरण बरामद किए हैं.

 

छापेमारी के दौरान अशोक साव (44) को अवैध विदेशी शराब का निर्माण करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका भाई अनिल साव (42 वर्ष) मौके से फरार हो गया. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

 

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अपने घरों में अवैध विदेशी शराब तैयार कर आसपास के क्षेत्रों के अलावा रजरप्पा मंदिर परिसर की दुकानों में भी बिक्री करते थे.

 

छापेमारी के दौरान पुलिस विभिन्न ब्रांड के करीब 7,000 ढक्कन, 1,800 खाली शराब की बोतलें, करीब 5,000 नकली शराब स्टीकर और विभिन्न ब्रांड की 376 बोतल विदेशी शराब जब्त की हैं. पुलिस ने इनके पास एक अल्टो कार भी जब्त किया है.

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि अशोक साव और अनिल साव का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. दोनों के विरुद्ध गोला और रजरप्पा थाना में अवैध शराब कारोबार से संबंधित कई मामले दर्ज हैं. वर्ष 2019, 2022 और 2024 में भी दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है.

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही