Search

 
 
 

Dhanbad News: लोकेशन ट्रेसिंग से खुला चोरी का राज, 6 मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र के नुनूडीह में शुक्रवार को एक युवक को चोरी के छह मोबाइल फोन के साथ स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
 

Dhanbad: झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र के नुनूडीह में शुक्रवार को एक युवक को चोरी के छह मोबाइल फोन के साथ स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोप है कि युवक एक घर से चार मोबाइल चोरी कर फरार हुआ था.सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

 


इस संबंध में नुनूडीह निवासी लव कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी मां घर का दरवाजा खोलकर साफ-सफाई कर रही थी. इसी दौरान एक युवक चुपके से घर में घुस गया और चार्जिंग में लगे चार मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया. जब उनकी मां की नजर युवक पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया. शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए और उसकी तलाश शुरू की लेकिन वह मौके से भाग निकला.

 


इसके बाद अपने परिचित की मदद से चोरी गए मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस कराई. कुछ देर बाद पता चला कि मोबाइल की लोकेशन जेलगोरा स्थित जवाहरलाल स्टेडियम के आसपास है. इसके बाद अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा, जहां एक युवक संदिग्ध अवस्था में छिपा मिला. स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किए चार मोबाइल फोन के अलावा दो अन्य मोबाइल भी बरामद हुए. बताया जा रहा है कि बरामद दो मोबाइल ईदगाह मोहल्ला निवासी मोहम्मद सलीम का है.

 


पकड़े गए युवक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम भोंदू मांझी तथा बागड़ीगी निवासी बताय. इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय लोगों की पास के थाना को दी. सूचना मिलते ही सुदामडीह पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई. पुलिस मोबाइल जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही