Search

 
 
 

Dhanbad News : लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बड़ा नावाटांड स्थित आमाघाटा जोरिया के समीप की है. शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटका शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. मृतक की पहचान आसनबनी-2 निवासी मुबारक अंसारी के पुत्र अकबर अंसारी (28 वर्ष) के रूप में हुई.
 
घटनास्थल पर जुटी भी़ड़.

Dhanbad : धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में तीन दिनों से लापता एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. शव क्षत-विक्षत अवस्था में था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने हत्या कर शव को पेंड़ पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की आशंका जताई है.

 

घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बड़ा नावाटांड स्थित आमाघाटा जोरिया के समीप की है. शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटका शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. मृतक की पहचान आसनबनी-2 निवासी मुबारक अंसारी के पुत्र अकबर अंसारी (28 वर्ष) के रूप में हुई. परिजनों ने बताया कि अकबर अंसारी 16 जून से लापता था. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर गोविंदपुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. 


मृतक के परिजनों का आरोप है कि अकबर की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया. उन्होंने इस मामले में निर्माणाधीन भवन के मालिक पर भी संदेह जताया है.

 

जानकारी के अनुसार अकबर अंसारी टाइल्स लगाने का काम करता था और पिछले कुछ दिनों से आमाघाटा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में काम करस रहा  था.शव मिलने के बाद परिजनों ने कपड़ों से उसकी पहचान की. गोविंदपुर थाना के एएसआई संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही