Search

 
 
 

Jharkhand News : विधायक मद की राशि जल्द होगी जारी, प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू

रांचीः विधानसभा क्षेत्रों में विकास योजनाओं को गति देने के लिए विधायक मद की राशि जारी करने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है. ग्रामीण विकास विभाग ने विधायक मद की राशि निर्गत करने के लिए स्वीकृति आदेश एजी को भेजा गया है. हालांकि विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि राशि अभी जारी नहीं की गई है, बल्कि इसके निर्गमन की प्रशासनिक प्रक्रिया चल रही है.
 

Ranchi : विधानसभा क्षेत्रों में विकास योजनाओं को गति देने के लिए विधायक मद की राशि जारी करने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है. ग्रामीण विकास विभाग ने विधायक मद की राशि निर्गत करने के लिए स्वीकृति आदेश एजी को भेजा गया है. हालांकि विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि राशि अभी जारी नहीं की गई है, बल्कि इसके निर्गमन की प्रशासनिक प्रक्रिया चल रही है.

 

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने बताया कि विधायक मद की राशि को लेकर स्वीकृति आदेश जारी कर दिया गया है. अब संबंधित जिलों को राशि जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिन जिलों से वित्तीय वर्ष 2025-26 का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट (यूसी) विभाग को प्राप्त हो चुका है, उन जिलों के लिए विधायक मद की राशि विभाग की ओर से जारी की जाएगी.

 


जानकारी के अनुसार, कुछ जिलों द्वारा समय पर यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं भेजे जाने के कारण राशि निर्गत करने की प्रक्रिया प्रभावित हुई है. विभागीय सूत्रों के मुताबिक तीन जिलों से अब तक आवश्यक उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हुआ था, जिसके कारण विधायक मद की राशि समय पर जारी नहीं हो सकी.

 

विभाग का कहना है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद चरणबद्ध तरीके से राशि जारी की जाएगी. वर्तमान में फाइलों की जांच और वित्तीय प्रक्रिया अंतिम चरण में है. अधिकारियों के अनुसार पूरी प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है.

 

विधायक मद की राशि जारी होने के बाद विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लंबित विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है. कई क्षेत्रों में सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाएं राशि के इंतजार में हैं.
ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने दोहराया कि फिलहाल केवल स्वीकृति आदेश जारी किया गया है, राशि का वास्तविक आवंटन और निर्गमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही जिलों को धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी.


    
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही