Search

 
 
 

Ramghar News : केके हॉस्पिटल में 6 सितंबर को न्यूरो-साइकियाट्री विशेषज्ञ की चिकित्सा सेवा

Ramgarh News : अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस दौरान मानसिक रोग व नस रोग से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच व उपचार संबंधी परामर्श दिया जाएगा. इनमें तनाव, चिंता, भ्रम, मानसिक असंतुलन, नस संबंधी विकार, मिर्गी, बार-बार होने वाला सिरदर्द, माइग्रेन, टेंशन हेडेक, कमजोरी, हाथ-पैर में झुनझुनी या दर्द, याददाश्त में कमी, नींद की समस्या और अन्य संबंधित लक्षण शामिल हैं.
 
फाइल फोटो

Ramgarh News :  मालगोदाम स्थित केके हॉस्पिटल में आगामी 6 सितंबर 2026 को मस्तिष्क व मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के लिए विशेष चिकित्सा परामर्श उपलब्ध रहेगा. रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव रंजन साहू मरीजों को परामर्श देंगे. वे सीआईपी, कांके रांची के पूर्व सीनियर रेजिडेंट भी रह चुके हैं.

 

 

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस दौरान मानसिक रोग व नस रोग से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच व उपचार संबंधी परामर्श दिया जाएगा. इनमें तनाव, चिंता, भ्रम, मानसिक असंतुलन, नस संबंधी विकार, मिर्गी, बार-बार होने वाला सिरदर्द, माइग्रेन, टेंशन हेडेक, कमजोरी, हाथ-पैर में झुनझुनी या दर्द, याददाश्त में कमी, नींद की समस्या और अन्य संबंधित लक्षण शामिल हैं.

 

अस्पताल संचालक डॉ पंकज कुमार ने बताया कि मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के साथ आधुनिक उपचार पद्धति, नियमित निगरानी और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा. केके हॉस्पिटल, मालगोदाम, रांची रोड, रामगढ़ में आयोजित इस विशेष चिकित्सा सेवा के लिए संपर्क नंबर 6207447525 जारी किया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही