Search

 
 
 

Ramgarh News : कार्तिक पूर्णिमा पर रजरप्पा में बनारस की तर्ज पर होगी गंगा महाआरती

Ramgarh News: शाम 5 बजे बनारस से पधारने वाले विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ गंगा महाआरती संपन्न कराएंगे. शंखनाद, घंटियों की गूंज और दीपों की दिव्य आभा से भैरवी नदी का तट आलोकित होगा
 
तायारियों का जायजा लेते समिति के पदाधिकारी.
  • झॉलीवुड कलाकार देंगे भजनों की प्रस्तुति, झांकियां होंगी आकर्षण 

Ramgarh News : रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को विविध आयोजन होंगे. मंदिर के पास भैरवी नदी तट पर बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा महाआरती और भजन संध्या का आयोजन होगा. मां छिन्नमस्तिका सेवा समिति ने आयोजन की तैयारियां पूर कर ली है. श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. 

 

इसे भी पढ़ें


समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया जा रहा है. इस बार मंगलवार की शाम 4 बजे से भजन संध्या का शुभारंभ होगा. इसमें देश के कई ख्यातिप्राप्त कलाकारों के साथ झॉलीवुड के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे.


इस अवसर पर झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के कलाकारों की टीमें आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति देंगी. भजन संध्या के बाद शाम 5 बजे बनारस से पधारने वाले विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ गंगा महाआरती संपन्न कराएंगे. शंखनाद, घंटियों की गूंज और दीपों की दिव्य आभा से भैरवी नदी का तट आलोकित होगा. वहीं, शाम 7 बजे से श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद (भोग)का वितरण किया जाएगा.


आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल, कार्यक्रम प्रभारी प्रीतम झा, बबलू साव, मनसू बेदिया, बबली सिंह, बिक्की महतो, ललन कुशवाहा, उत्तम कुशवाहा, सूरज वर्मा, सचिन करमाली, कृष्णा केवट, कृष्णा शर्मा, सन्नीदेओल महतो, उत्तम केवट, छोटू केवट सहित सभी सदस्य जुटे हुए हैं.

  
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही