Search

 
 
 

Ramgarh News : पतरातु डैम का जलस्तर बढ़ा, कभी भी खुल सकते हैं फाटक; प्रशासन ने किया अलर्ट

Ramgarh News : रामगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है. पतरातू डैम के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. डैम का जलस्तर खरते के निशान के करीब पहुंचने की आशंका को देखते हुए डैम के फाटक किसी भी समय खोले जा सकते हैं.
 
पतरातु डैम के फाटक.

Ramgarh News : रामगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है. पतरातू डैम के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. डैम का जलस्तर खरते के निशान के करीब पहुंचने की आशंका को देखते हुए डैम के फाटक किसी भी समय खोले जा सकते हैं. इसके लिए जिला प्रशासन ने सतर्कता का अलर्ट जारी किया है. क्योंकि फाटक खोले जाने पर नदियों व अन्य जल स्रोतों में जलस्तर अचानक बढ़ सकता है.

रामगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदियों, डैम, जलाशयों, तालाबों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं. जल स्रोतों में प्रवेश करने या उनके समीप जाकर जोखिम लेने से पूरी तरह बचें. विशेष रूप से बच्चों को जल स्रोतों के आसपास जाने से रोकें. प्रशासन ने अधिकारियों को जलस्तर व स्थिति पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही