Ramgarh News: जिले के गोला थाना क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब के कारोबार से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दो छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाजुन मांझी उर्फ बाजुन हांसदा और जीवन मांझी के रूप में हुई है. दोनों आरोपी ऊपर खखरा, टोला पत्थलगड़ा के निवासी बताए गए हैं.
इसे भी पढ़ें:
घर से बरामद हुई थी अवैध शराब
पुलिस के अनुसार, गोला थाना कांड संख्या 51/2026 के तहत यह कार्रवाई की गई है. दरअसल, 10 मई को आरोपियों के घर पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में तैयार अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी. इसके अलावा विभिन्न ब्रांडों के स्टीकर, खाली शराब की बोतलें, ढक्कन, स्प्रिट, शराब बनाने की मशीन तथा अन्य सामग्री भी जब्त की गई थी. इस बरामदगी के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अवैध शराब कारोबार से जुड़े आरोपियों की तलाश में जुटी थी.
कई आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी मनोज मुर्मू और भद्रू सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. वहीं, मुख्य शराब कारोबारी विनोद साव को 12 सितंबर 2026 को रिमांड किया गया था. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

