Ramgarh News : रामगढ़ एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश पर पुलिस ने चितरपुर व रजरप्पा प्रोजेक्ट के विभिन्न होटलों में छापेमारी की. रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में हजारों रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई. पुलिस ने सबसे पहले रजरप्पा मोड़ स्थित सूर्या होटल में छापामारी की. वहां से विभिन्न ब्रांडों के 49 लीटर बीयर व 11 लीटर अंग्रेजी शराब (125 बोतल) जब्त की गई.
इसे भी पढ़ें
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि क्षेत्र के सूर्या होटल, राजवाड़ा होटल, रोशन लाइन होटल, झारखंडी होटल सहित अन्य होटलों में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान सूर्या होटल से करीब 40 हजार रुपए की अवैध शराब जब्त की गई. होटल संचालक व प्रबंधक पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने चितरपुर में शराब दुकान के बगल में सुनसान जगह से एक टोटो व 8 बाइक जब्त कर उनका चालान काटा. छापेमारी में रजरप्पा थाना के एसआई संजय रजक, अशोक कुमार, अनिल सिंह, एएसआई पिसी मुर्मू व जवान शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

