Search

 
 
 

Ramgarh News : पुलिस ने 125 गुम मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे

रामगढ़ पुलिस के विशेष अभियान 'ऑपरेशन भरोसा'  को बड़ी सफलता मिली है. एक माह तक चले इस अभियान में पुलिस ने 125 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया.
 
बरामद मोबाइल उसके मालिक को सौंपते एसपी.

Ramgarh : रामगढ़ पुलिस के विशेष अभियान 'ऑपरेशन भरोसा'  को बड़ी सफलता मिली है. एक माह तक चले इस अभियान में पुलिस ने 125 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया.

 


एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना व ओपी में पिछले छह माह में दर्ज गुम मोबाइल का सनहा व CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान रामगढ़ के अलावा रांची, हजारीबाग, चतरा, बोकारो, पलामू, गढ़वा समेत अन्य जिलों से भी मोबाइल बरामद किए गए. रामगढ़ के न्यू टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए दिए गए.


अभियान के दौरान रामगढ़ थाना से 30 मोबाइल, गोला से 20, पतरातू से 14, मांडू से 10, कुजू ओपी से 10, रजरप्पा से 9, भुरकुंडा ओपी से 9, भदानीनगर ओपी से 7, वेस्ट बोकारो ओपी से 6, बरलंगा थाना से 5, बासल से 3 व बरकाकाना ओपी से 2 मोबाइल बरामद किए गए.


कार्यक्रम में एसपी ने लोगों को सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा व साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी. साथ ही CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई. मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस के प्रयास की सराहना करते हुए अपना विश्वास जताया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही