Search

 
 
 

Ramgarh News: कुज्जू नया मोड़ के पास NH-33 पर सुरक्षा व्यवस्था बदहाल, न ट्रैफिक लाइट न पुलिस

Ramgarh News: मार्ग पर न तो पर्याप्त ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था है और न ही नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती दिखाई देती है. इसके कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन के दौरान परेशानी के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
 
कुज्जू नया मोड़ पर सड़क सुरक्षा का हाल खस्ता
  • डायवर्सन और बढ़ते यातायात के बीच हादसों का खतरा
  • स्थानीय लोगों ने प्रशासन और NHAI से ठोस पहल की मांग की 

Ramgarh News: रामगढ़ जिले के कुज्जू नया मोड़ से गुजरने वाले NH-33 पर सड़क को हाईवे के रूप में विकसित किए जाने और जगह-जगह डायवर्सन बनाए जाने के बावजूद यातायात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

 

मार्ग पर न तो पर्याप्त ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था है और न ही नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती दिखाई देती है. इसके कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन के दौरान परेशानी के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुज्जू नया मोड़ क्षेत्र में दिनभर वाहनों का दबाव रहता है. डायवर्सन वाले स्थानों पर वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त यातायात व्यवस्था नहीं होने से अक्सर अव्यवस्था की स्थिति बनती है. विशेषकर तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करने वाले लोगों के लिए खतरा बना रहता है.

 

लोगों का आरोप है कि लगातार दुर्घटनाओं की आशंका और यातायात संबंधी समस्याओं के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों, NHAI तथा सरकार की ओर से इस दिशा में अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि दुर्घटना संभावित स्थानों को चिह्नित कर वहां ट्रैफिक लाइट, पर्याप्त संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्ट्रीट लाइट और नियमित ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जाए.

 

लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण केवल आवागमन को सुगम बनाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसकी सुरक्षा व्यवस्था भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े हादसे के बाद व्यवस्था जागने का इंतजार करना उचित नहीं होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही