Ramgarh News : रामगढ़ में आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इसे लेकर डालसा ने शनिवार को सिविल कोर्ट के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. स्थायी लोक अदालत, रामगढ़ के अध्यक्ष वीके तिवारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बैंक ऋण, एनपीए व अन्य समझौता योग्य मामलों को लोक अदालत में निपटाने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई.
इसे भी पढ़ें
बैठक में बैंक अधिकारियों से कहा गया कि वे अपने-अपने बैंकों में लंबित समझौता योग्य मामलों को चिह्नित करें. संबंधित ऋणधारकों से संपर्क कर उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल होने के लिए प्रेरित करें. इसका उद्देश्य आपसी सहमति के आधार पर विवादों का समाधान कराना और लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत दिलाना है.
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक के अलावा पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, उत्कर्ष बैंक, आईडीबीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के शाखा प्रबंधकों ने हिस्सा लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

