Search

 
 
 

Ramgarh News: सड़कों में बने गड्ढों के पानी से नहाकर विरोध, आईना दिखाने की कोशिश

रामगढ़ जिले में नया मोड़ से गिद्दी रोड की हालत तालाब में तब्दील हो चुकी है. इस सड़क गाड़ी चलना तो दूर पैदल चलने के लिए पानी में उतरना पड़ेगा. पता ही नहीं चलता है कि सड़क में गड्ढे है या गड्ढे में सड़क है. एक आक्रोशित युवक ने प्रशासन और जनप्रतिनिधि को जगाने के लिए सड़क में बने गड्ढे के पानी से नहाकर विरोध जताया.
 

Ramgarh: रामगढ़ जिले में नया मोड़ से गिद्दी रोड की हालत तालाब में तब्दील हो चुकी है. इस सड़क गाड़ी चलना तो दूर पैदल चलने के लिए पानी में उतरना पड़ेगा. पता ही नहीं चलता है कि सड़क में गड्ढे है या गड्ढे में सड़क है. एक आक्रोशित युवक ने प्रशासन और जनप्रतिनिधि को जगाने के लिए सड़क में बने गड्ढे के पानी से नहाकर विरोध जताया. ताकि सड़क निर्माण का संज्ञान लिया जा सके.

 

इसे भी पढ़ें:


लोगों ने बताया कि गिद्दी से नया मोड़ सड़क पिछले कई सालों से जर्जर है. इसे लेकर पहले भी भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने ठाकुरगोड़ा के पास सड़क जाम कर प्रशासन का ध्यानाकर्षण किया थे. यहां तक की लोगों ने रामगढ़ DC को पत्र देकर मामले की शिकायत की थी. शिकायत पर कोई एक्शन नहीं हुआ. शायद प्रशासन को कोई बड़े हादसे का इंतजार है, जिसके बाद आनन-फानन में प्रशासनिक अमले का दौरा होगा और मामले का संज्ञान लिया जाएगा.


फिलहाल, युवक के विरोध के अनोखे तरीके सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. युवक बिना लाठी-डंडा खाए, सड़क जाम किए बिना स्थानीय विधायक और प्रशासन को आईना दिखाने की कोशिश किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही