Search

 
 
 

Ramgarh  News  : गुरु नानक पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रेनबो दिवस

गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. इस कार्यक्रम में UKG बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.
 

Ramgarh  : गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेनबो दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. इस कार्यक्रम में UKG बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने इंद्रधनुष (रेनबो) के विभिन्न रंगों के सुंदर चित्रों में रंग भरे. बच्चों ने रंगों के महत्व को समझते हुए आकर्षक गतिविधियों में भाग लिया.


 
इसके साथ ही बच्चों ने रेनबो दिवस से संबंधित कविताएं और छोटी-छोटी पंक्तियां प्रस्तुत कीं, जिससे उनकी अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई. पूरे कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह और खुशी देखते ही बन रही थी.

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रेनबो दिवस जैसे आयोजन बच्चों को रंगों की पहचान कराने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं.


कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा तथा विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्य सरदार मनमोहन सिंह लांबा, सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, सरदार सुरिंदर पाल सिंह चंडोक, सरदार कुलजीत सिंह कालरा, सरदार वरिंदर सिंह चंडोक, सरदार गुरप्रीत सिंह जॉली, सरदार नरेंद्र पाल सिंह गुजराल, सरदार पुषविंदर पाल सिंह, सरदार कुलजीत सिंह छाबड़ा, सरदार गुरदीप सिंह सैनी, सरदार सतिंदर सिंह होरा, सरदार विक्रमजीत सिंह कोहली, सरदार गुरप्रीत सिंह चाना, सरदार रमन बेदी और सरदार करमजीत सिंह जग्गी की गरिमामयी उपस्थिति रही.सभी गणमान्य सदस्यों ने बच्चों के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को बच्चों के विकास के लिए प्रेरणादायक बताया.अंत में सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया तथा उनके उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की गई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही