Search

 
 
 

Important News : उत्पाद आयुक्त और कॉरपोरेशन के MD का पद रिक्त, कामकाज प्रभावित

राज्य में उत्पाद आयुक्त और झारखंड बिवरेजेज कॉरपोरेशन के एमडी का पद 15 दिनों से अधिक समय से खाली पड़ा है. शराब की बिक्री और राजस्व के लिए दोनों ही पद महत्वपूर्ण हैं. एमडी का पद खाली रहने के कॉरपोरेशन का कामकाज आंशिक रूप से प्रभावित है.
 

Ranchi :  राज्य में उत्पाद आयुक्त और झारखंड बिवरेजेज कॉरपोरेशन के एमडी का पद 15 दिनों से अधिक समय से खाली पड़ा है. शराब की बिक्री और राजस्व के लिए दोनों ही पद महत्वपूर्ण हैं. एमडी का पद खाली रहने के कॉरपोरेशन का कामकाज आंशिक रूप से प्रभावित है. 

 

राज्य में लागू उत्पाद नीति के तहत शराब का थोक कारोबार झारखंड बिवरेजेज कॉरपोरेशन के पास है. राज्य की शराब कंपनियां शराब बनाने के बाद उसे कॉरपोरेशन को देती है. इसके बाद खुदरा व्यापारी कॉरपोरेशन से शराब खरीद कर दुकानों में बेचते हैं.

 

एमडी का पद रिक्त रहने से कॉरपोरेशन का कामकाज आंशिक रूप से प्रभावित हो रहा है. राज्य में लागू उत्पाद नीति के तहत सारी शक्तियां उत्पाद आयुक्त के पास हैं. इससे उत्पाद आयुक्त के स्तर से किये जाने वाले नियमित कार्य भी आंशिक रूप से प्रभावित है.

 

सरकार ने उत्पाद आयुक्त को ही कॉरपोरेशन के एमडी का प्रभार दे रखा था. उत्पाद आयुक्त के तबादले की वजह से कॉरपोरेशन के एमडी का पद भी खाली हो गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही