Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Crime News: प्रिंस खान पर टेरर शिकंजा, डॉक्टर-कारोबारी समेत 70 से अधिक मददगार रडार पर

धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस ने अब सीधा ‘टेरर एंगल’ से कार्रवाई की तैयारी कर ली है. जांच एजेंसियां उसे आतंकी गतिविधियों से जोड़ते हुए उसके पूरे फंडिंग नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुट गई हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस ने अब सीधा ‘टेरर एंगल’ से कार्रवाई की तैयारी कर ली है. जांच एजेंसियां उसे आतंकी गतिविधियों से जोड़ते हुए उसके पूरे फंडिंग नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुट गई हैं.

 

पूछताछ में 70 से ज्यादा संदिग्ध सहयोगियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें शहर के प्रभावशाली चेहरे, डॉक्टर और कारोबारी भी शामिल बताए जा रहे हैं. इन सभी पर टेरर फंडिंग के तहत केस दर्ज करने की तैयारी है, जिससे पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया है.

 

सूत्रों के मुताबिक, विदेश में बैठकर प्रिंस खान अपने गुर्गों के जरिए धनबाद समेत झारखंड के कई इलाकों में रंगदारी, फायरिंग और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिला रहा है. पुलिस का मानना है कि लोकल स्तर पर मिलने वाली आर्थिक मदद ही उसके नेटवर्क की सबसे बड़ी ताकत है.

 

इसी को देखते हुए अब रणनीति साफ है- पहले फंडिंग पर वार, फिर गैंग पर प्रहार. अधिकारियों का कहना है कि पैसे की सप्लाई बंद होते ही प्रिंस खान का नेटवर्क खुद-ब-खुद बिखर जाएगा. फिलहाल पुलिस हर कड़ी को खंगालते हुए बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही