Search

 
 
 

Ramgarh News: मनरेगा में रामगढ़ ने रचा इतिहास, ग्रामीण विकास विभाग से मिला सर्वोच्च स्थान

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में रामगढ़ जिले ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा के तहत जिले को 25.34 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरुद्ध रामगढ़ ने शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की.
 

Ramgarh:  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में रामगढ़ जिले ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा के तहत जिले को 25.34 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरुद्ध रामगढ़ ने शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की. 


रोजगार सृजन के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी जिले ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए कुल रोजगार का 53 प्रतिशत महिलाओं को उपलब्ध कराया, जिससे ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिली.

 

इसे भी पढ़ें:

 

मनरेगा के माध्यम से टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण में भी जिले ने सराहनीय प्रदर्शन किया. बिरसा सिंचाई कूप योजना के अंतर्गत 2021 कूपों का निर्माण पूर्ण किया गया, जिससे किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने एवं कृषि उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला.

 

पारदर्शिता एवं तकनीक आधारित कार्यप्रणाली को बढ़ावा देते हुए जिले ने मनरेगा मजदूरों की e-KYC का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया. वहीं NMMS (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) के माध्यम से वास्तविक श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज कराने में भी रामगढ़ राज्य के बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल रहा.

 

रोजगार उपलब्ध कराने के क्षेत्र में रामगढ़ ने 2529 लाभुकों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया तथा सर्वाधिक प्रतिशत श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया. साथ ही, श्रमिकों को कार्य पूर्ण होने के 15 दिनों के भीतर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध भुगतान में भी शत-प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही