Ramgarh News : प्रेस क्लब रामगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीसी ऋतुराज व एसपी मुकेश कुमार लुनायत से उनके कार्यालय में मुलाकात की. उन्होंने दोनों अधिकारियों के साथ पत्रकारों की सुरक्षा व जनहित से जुड़े मुद्दों पर बात की. डीसी व एसपी ने क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया.
इसे भी पढ़ें
डीसी ऋतुराज ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक अहम कड़ी के रूप में कार्य करते हैं. जनता की समस्याओं, अपेक्षाओं और मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका अहम है.
एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने कहा कि पुलिस और पत्रकार एक-दूसरे के पूरक हैं. दोनों की भूमिका समाज में महत्वपूर्ण है. उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा का ध्यान रखने का आश्वासन दिया. कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर संवाद व सहयोग से जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाया जा सकता है. उन्होंने पत्रकारों के साथ सकारात्मक समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया.
इस अवसर पर प्रेस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद, उपाध्यक्ष प्रदीप राज बबलू, सचिव धर्मेंद्र पटेल,सह सचिव दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष दुर्वेज आलम सहित कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा कुमार, रितेश कश्यप, अंजनी जयसवाल, दीपक कुमार, अमित पाठक, हीरा सिंह, सुरेंद्र सिंह भाटिया, मुकेश सिंह, प्रिंस वर्मा, सौरभ सिंह उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

