Search

 
 
 

Ramgarh News: मुर्रामकलां में सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट मार्च 2027 तक तैयार होगा, डीसी ने लिया जायजा

Ramgarh News: मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने प्रस्तावित प्लांट स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित एजेंसी को निर्माण कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्लांट निर्माण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
 
निरीक्षण के दौरान निर्देश देते डीसी
  • 42 हजार मीट्रिक टन पुराने कचरे को हटाकर प्लांट निर्माण के लिए तैयार किया गया स्थल
  • डीसी ऋतुराज ने एजेंसी को समय-सीमा में काम पूरा करने का दिया अल्टीमेटम

Ramgarh News: रामगढ़ शहर को कचरे की समस्या से निजात दिलाने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की स्थायी व्यवस्था विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है. मुर्रामकलां स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (SWM) प्रोसेसिंग प्लांट के निर्माण की बाधा दूर होने के बाद अब प्रशासन ने निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया है. 


इसे भी पढ़ें:


मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने प्रस्तावित प्लांट स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित एजेंसी को निर्माण कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्लांट निर्माण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके लिए एजेंसी को विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने तथा अलग-अलग टीमों के माध्यम से निर्माण कार्य को गति देने का निर्देश दिया गया.

 

42 हजार मीट्रिक टन कचरा हटाना था सबसे बड़ी चुनौती 

गौरतलब है कि प्रस्तावित प्लांट स्थल पर लंबे समय से करीब 42 हजार मीट्रिक टन से अधिक कचरा जमा था. इस पुराने कचरे को हटाना प्लांट निर्माण की दिशा में सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ था. करीब दो माह पूर्व उपायुक्त ने रामगढ़ नगर परिषद और संबंधित एजेंसी को कचरा हटाने का निर्देश दिया था. लगातार बारिश के कारण काम में कई कठिनाइयां आईं, लेकिन प्रशासन की नियमित निगरानी और लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप अब स्थल को प्लांट निर्माण के लिए तैयार कर लिया गया है.


बाउंड्री वॉल के धीमे काम पर डीसी नाराज

उपायुक्त ने इस दौरान स्पष्ट निर्देश दिया कि प्लांट निर्माण के साथ-साथ बाउंड्री वॉल का काम भी समानांतर रूप से पूरा किया जाए. इसके लिए एजेंसी अलग-अलग कार्य दल गठित कर निर्माण कार्य में तेजी लाए. उन्होंने प्लांट से जुड़ी सभी आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का निर्माण हर हाल में 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि शहर से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन शुरू हो सके.

 

प्लांट चालू होने तक कचरा प्रबंधन की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश 

उपायुक्त ने रामगढ़ नगर परिषद और रामगढ़ कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्लांट का निर्माण पूरा होने तक शहर में प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे के प्रबंधन में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उपलब्ध मशीनरी और संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए कचरे का व्यवस्थित डंपिंग और निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.


वहीं, ट्रेंचिंग ग्राउंड में पहले से जमा पुराने कचरे (लेगेसी वेस्ट) के स्थायी निष्पादन को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि इसके लिए विस्तृत डीपीआर तैयार कराई जाएगी. विभागीय स्वीकृति मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.


निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी, उपाध्यक्ष रंधीर कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन, सिटी मैनेजर राजीव रंजन एवं मेघनाथ चौधरी, रामगढ़ कैंटोनमेंट बोर्ड के प्रतिनिधि, संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही