Search

 
 
 

Ramgarh News: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर पुत्र की मौत, पिता व पड़ोसी झुलसे

Kuju: कोयलांचल क्षेत्र में रविवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक 16 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी.
 

Kuju: कोयलांचल क्षेत्र में रविवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक 16 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जबकि पिता और पड़ोसी गंभीर रूप से झुलस गये. मृतक की पहचान साहिल कुमार के रूप में हुई है. वहीं झुलसे लोगों में विनोद महतो और मनीष कुमार शामिल हैं. पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

 


बताया जाता है कि तेज बारिश के दौरान मुरपा कठराटोला, कुजू निवासी विनोद महतो अपने पुत्र साहिल कुमार और पड़ोसी मनीष कुमार के साथ आंगन की सीढ़ी पर बैठे थे. 

 

 

इसी बीच जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर तीनों झुलस गए. साहिल कुमार और विनोद महतो को इलाज के लिए रांची स्थित द हॉप अस्पताल ले जाया गया, जहां साहिल कुमार की मौत हो गयी.  

 

 

जबकि विनोद महतो का इलाज जारी है. वहीं, पड़ोसी मनीष कुमार को मुरपा स्थित मनोरमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. 
इधर, घटना की सूचना पाकर कुजू ओपी के अनि राजेश कुमार अस्पताल पहुंचकर कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही