Search

 
 
 

Ramgarh News: SP ने की मासिक अपराध नियंत्रण की समीक्षा, लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई पर जोर

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने मासिक अपराध गोष्ठी कर जिले की कानून-व्यवस्था, लंबित कांडों की समीक्षा का और आगामी पर्व-त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने मासिक अपराध गोष्ठी कर जिले की कानून-व्यवस्था, लंबित कांडों की समीक्षा का और आगामी पर्व-त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ एवं पतरातू, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सभी अंचल निरीक्षक, थाना एवं ओपी प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे.

Uploaded Image

बैठक में एसपी जून माह में दर्ज और निष्पादित विशेष और समान्य कांडों की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि जुलाई माह में दर्ज होने वाले मामलों से अधिक कांडों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित मामलों के उद्भेदन, अभियुक्तों की गिरफ्तारी और समयबद्ध चार्जशीट पर विशेष ध्यान दिया जाए.

 

इसे भी पढ़ें:

 

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों का 60 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही पासपोर्ट सत्यापन पांच दिनों के अंदर पूरा कर पोर्टल पर अपलोड करने, डायल-112 के तहत प्राप्त शिकायतों पर 10 मिनट के भीतर रिस्पॉन्स देने तथा न्यायालय से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया.

 

बैठक में संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आपराधिक गिरोहों की अपडेट सूची तैयार करने, जेल से रिहा अपराधियों का सत्यापन कर उनकी गतिविधियों की निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. इसके अलावा गैर-तामिल वारंट, स्थायी वारंट, फरार अभियुक्तों, वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की के निष्पादन की भी विस्तृत समीक्षा की गई.

 

संपत्तिमूलक अपराध, चेन व मोबाइल छिनतई, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार अधिनियम, आईटी एक्ट, ई-साक्ष्य, सीसीटीएनएस, ई-डीएआर, आई-रेड, नैटग्रिड के गांडीव एवं सुदर्शन एप, चरित्र सत्यापन, पीजी पोर्टल, सीपी ग्राम, आईटीएसएसओ, मालखाना प्रबंधन तथा लंबित यूडी कांडों की भी समीक्षा की गई. अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

 

बैठक के अंत में आगामी रथ यात्रा एवं श्रावणी मेला के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था की विशेष समीक्षा की गई. पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने का निर्देश दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही