Search

 
 
 

Ramgarh News: सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा; स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है- आशीष झा

सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में मंगलवार से स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति आमजन, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है.
 

Ramgarh: सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में मंगलवार से स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति आमजन, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है. यह कार्यक्रम 16 जून से 30 जून तक किया जा रहा है. जो प्रत्येक दिन क्षेत्र में अलग-अलग गतिविधियां करवाई जाएंगी. 


स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के प्रांगण से किया गया. इसमें मुख्य रूप से उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने वातावरण को साफ सुथरा और स्वच्छ रखने का संकल्प के साथ साथ स्वच्छता शपथ लेकर इसका शुभारंभ किया. बताया गया कि स्वच्छता सिर्फ़ पखवाड़ा के 15 दिनों के लिए ही नहीं है, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है जिसे हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए. 


वही रजरप्पा क्षेत्र के नोडल अधिकारी आशीष झा ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, वाल पेंटिंग प्रतियोगिता, जागरूकता रथ, ग्राम सभा, विशेष सफाई अभियान सहित कई रचनात्मक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. जिसके माध्यम से स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही