Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro: वेदांता ने आयरन-स्टील कारोबार को दी नई पहचान, ESLस्टील अब VISL के तहत होगी संचालित

Bokaro : वेदांता समूह ने अपने आयरन एवं स्टील व्यवसाय के पुनर्गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ईएसएल स्टील लिमिटेड को वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (VISL) के अधीन कर दिया है. डीमर्जर प्रक्रिया पूरी होने और VISL के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद ईएसएल स्टील अब इस नई इकाई की सहायक कंपनी के रूप में कार्य करेगी.
Advertisement
Advertisement

Bokaro : वेदांता समूह ने अपने आयरन एवं स्टील व्यवसाय के पुनर्गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ईएसएल स्टील लिमिटेड को वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (VISL) के अधीन कर दिया है. डीमर्जर प्रक्रिया पूरी होने और VISL के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद ईएसएल स्टील अब इस नई इकाई की सहायक कंपनी के रूप में कार्य करेगी.

 

कंपनी के अनुसार, इस बदलाव का उद्देश्य आयरन एवं स्टील कारोबार को एक अलग और केंद्रित व्यावसायिक ढांचे में विकसित करना है, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज हो सके और भविष्य की रणनीतियों को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके.

 

ईएसएल स्टील के CEO एवं Whole-Time Director रवीश शर्मा ने कहा कि यह कदम वेदांता समूह के कारोबारी विस्तार और संरचनात्मक बदलाव की दिशा में अहम उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि समर्पित आयरन एवं स्टील प्लेटफॉर्म के अंतर्गत आने से कंपनी को नई संभावनाओं की पहचान करने, उत्पादन क्षमता और परिचालन गुणवत्ता को मजबूत करने का अवसर मिलेगा.

 

उन्होंने यह भी कहा कि संरचनात्मक बदलाव का असर कंपनी की मौजूदा कार्यप्रणाली पर नहीं पड़ेगा और ईएसएल स्टील पहले की तरह अपनी गतिविधियां जारी रखेगी. कंपनी ने कर्मचारियों, व्यापारिक सहयोगियों, स्थानीय समुदाय और अन्य हितधारकों के समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया.

 

वेदांता ने स्पष्ट किया कि डीमर्जर के तहत उसके विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायों को अलग-अलग इकाइयों में संगठित किया गया है ताकि प्रत्येक क्षेत्र अपने लक्ष्यों और बाजार अवसरों पर अधिक प्रभावी तरीके से काम कर सके. इसी प्रक्रिया के तहत वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (VISL), वेदांता एल्युमिनियम, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता पावर को स्वतंत्र सूचीबद्ध कंपनियों के रूप में स्थापित किया गया है. कंपनी का मानना है कि यह नई व्यवस्था भविष्य में कारोबार के विस्तार, बेहतर संचालन और दीर्घकालिक विकास को गति देने में सहायक होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही