Search

 
 
 

Jamshedpur News : टिनप्लेट अस्पताल में 25 साल से कार्यरत कर्मियों को हटाने पर विवाद, आंदोलन की चेतावनी

टिनप्लेट अस्पताल में पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों को हटाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. आरोप है कि मामला उपश्रमायुक्त के पास विचाराधीन होने के बावजूद 15 जून को कर्माचारियों काम से हटा दिया गया.
 
एकजुटता दिखाते हटाए गए कर्मचारी.

Jamshedpur : जमशेदपुर के टिनप्लेट अस्पताल (टाटा कंपनी) में पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों को हटाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. आरोप है कि मामला उपश्रमायुक्त के पास विचाराधीन होने के बावजूद 15 जून को कर्माचारियों काम से हटा दिया गया.

 

कर्मचारियों के अनुसार, सेवा से हटाने का नोटिस मिलने के बाद उन्होंने उपश्रमायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले में 3 जून को दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई थी और अगली सुनवाई 18 जून को तय है. कर्मचारियों का कहना है कि 3 जून की बैठक में उपश्रमायुक्त ने यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद टीसी जॉन ट्रस्ट व अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें हटा दिया.

 

कर्मचारियों ने मांग की है उन्हें पहले की तरह काम पर बहाल किया जाए. यदि 18 जून को होने वाली वार्ता में संतोषजनक समाधान नहीं निकला, तो वे टिनप्लेट अस्पताल या TMH के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे. धरने की चेतावनी देने वालों में गोपीनाथ कुंडू, अमित साहू, मोलाया अधिकारी, सुमित घोष, देवनाथ प्रसाद, जोलेश मुखी, मनोज मुखी और नारायण मुखी सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही