Search

 
 
 

Jamshedpur News: टायर फटने से बेकाबू हुई कार, बिजली के पोल व पेड़ से टकराई, चालक घायल

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस के पास मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल और फिर एक पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार चला रहे बुजुर्ग व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस के पास मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल और फिर एक पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार चला रहे बुजुर्ग व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, कार बिष्टुपुर की ओर से साईं मंदिर की तरफ जा रही थी. सर्किट हाउस के पास पहुंचते ही कार के आगे के दोनों टायर अचानक फट गए. टायर फटने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सके और कार पहले सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराई. इसके बाद वह आगे बढ़कर एक पेड़ से जा भिड़ी, जहां जाकर कार रुक गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

 

घटना की सूचना मिलते ही एसआईएस क्यूआरटी (SIS QRT) की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. टीम ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर बिष्टुपुर थाना भेज दिया, जिससे यातायात सामान्य किया जा सके. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि टायर फटने के पीछे तकनीकी खराबी थी या कोई अन्य कारण.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही