Search

 
 
 

प्रोबेशन अधिकारी सिमरन के कहने पर होमगार्ड जवान ने ली थी रिश्वत, ACB कर रही कार्रवाई

Ranchi: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 7वीं जेपीएससी से नियुक्त एक प्रोबेशन अधिकारी सिमरन कुमारी और एक होमगार्ड जवान सुजीत पासवान को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई हजारीबाग एसीबी टीम द्वारा की गई. यहां बता दें कि सिमरन कुमारी रामगढ़ में पोस्टेड हैं.
 

Ranchi: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 7वीं जेपीएससी से नियुक्त अधिकारी सिमरन कुमारी और एक होमगार्ड जवान सुजीत पासवान को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई हजारीबाग एसीबी टीम द्वारा की गई. यहां बता दें कि सिमरन कुमारी रामगढ़ में पोस्टेड हैं.

 

जानकारी के अनुसार, एसीबी को शिकायत मिली थी कि एक मामले में रिश्वत की मांग की जा रही है. शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाकर होमगार्ड के जवान को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया.

 

गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में खुलासा हुआ कि होमगार्ड जवान कथित तौर पर संबंधित प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर पैसे ले रहा था. इसके बाद एसीबी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रोबेशन अधिकारी सिमरन को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया.

 

दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. एसीबी यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत की रकम किस काम के एवज में मांगी गई थी और इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है. फिलहाल एसीबी ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है.

 

यहां बता दें कि मामाले में वादी की शिकायत के आधार पर होमगार्ड जवान की गिरफ्तारी हुई है. सिमरन कुमारी पर आरोप है कि वादी को मुआवजा दिलाने के नाम पर 10 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी. जिसके बाद वादी ने इसकी शिकायत एसीबी से की.  इस मामले में एसीबी अधिकारियों ने बताया कि प्रोबेशन अधिकारी सिमरन कुमारी पर भी कार्रवाई की जायेगी, क्योंकि सिमरन के कहने पर ही होमगार्ड जवान ने रिश्वत ली थी.   

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही