Search

Ranchi News: होल्डिंग टैक्स पर 10% तक छूट पाने का आखिरी मौका, 30 जून तक करें भुगतान

Ranchi: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होल्डिंग टैक्स का समय पर भुगतान करने वाले करदाताओं को नगर निगम ने बड़ी राहत दी है. एकमुश्त होल्डिंग टैक्स भुगतान पर अधिकतम 10 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए अब केवल 14 दिन शेष हैं. करदाता 30 जून तक टैक्स जमा कर छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
 
नगर निगम ने शहरवासियों और करदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने होल्डिंग टैक्स का भुगतान करने और आर्थिक लाभ उठाने की अपील की है. निगम के अनुसार, समय पर कर भुगतान से न केवल नागरिकों को छूट मिलेगी, बल्कि शहर के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी.

कई माध्यमों से कर सकते हैं टैक्स का भुगतान

करदाता स्मार्ट रांची ऐप, व्हाट्सएप चैटबॉट, निगम की आधिकारिक वेबसाइट, जन सुविधा केंद्र और डोर-टू-डोर कर संग्रह व्यवस्था के माध्यम से आसानी से टैक्स जमा कर सकते हैं. स्मार्ट रांची ऐप डाउनलोड कर होल्डिंग टैक्स विकल्प चुनने पर करदाता अपनी बकाया राशि देख सकते हैं और डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के जरिए भुगतान कर डिजिटल रसीद प्राप्त कर सकते हैं.

इसके अलावा निगम के व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 8986627070 पर Hi या Johar लिखकर भी टैक्स भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. करदाता निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं. वहीं रांची नगर निगम मुख्यालय और डोरंडा कार्यालय स्थित जन सुविधा केंद्रों में ऑफलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध है. निगम द्वारा अधिकृत एजेंसी के कर संग्राहकों के माध्यम से घर-घर जाकर भी टैक्स वसूली की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही