- मंदिर में बार-बार चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Ramgarh News : जिले के भुरकुंडा ओपी के पास स्थित काली मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली.
सुबह मंदिर पहुंचने पर पूजा कमेटी के सदस्यों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मामले में लिखित आवेदन देकर जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई.पूजा कमेटी के अनुसार, मंदिर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है.
इससे पहले भी कई बार दानपेटी का ताला तोड़कर रकम चोरी की जा चुकी है. मंदिर परिसर में लगी घंटी भी पूर्व में चोरी हो चुकी है. बार-बार हो रही चोरी से मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों में नाराजगी है.कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंदिर भुरकुंडा ओपी के बिल्कुल नजदीक है. इसके बावजूद लगातार चोरी की घटनाएं होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. उन्होंने मंदिर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस गश्त व निगरानी बढ़ाने की मांग की है.
सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल चोरी हुई नकदी की सटीक राशि का पता नहीं चल सका है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

