Search

 
 
 

Ramgarh News: रजरप्पा में अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त

रजरप्पा में एनजीटी की रोक के बाद भई नदी घाट से बालू का अवैध उठाव जारी है. इसी क्रम में पुलिस ने अवैध बालू का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: रजरप्पा में एनजीटी की रोक के बाद भी नदी घाट से बालू का अवैध उठाव जारी है. इसी क्रम में पुलिस ने अवैध बालू का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है.

 

Uploaded Image

 

अवैध बालू के कारोबार पर रोक लगाने को लेकर रजरप्पा थाना पुलिस ने गुरुवार को जनियामारा तीखी मोड़ के समीप अवर निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. जब्त ट्रैक्टर को पुलिस अपने साथ रजरप्पा थाना ले आई.

इसे भी पढ़ें: 

इस संबंध में रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि जनियामारा तीखी मोड़ से अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. जिसमे लगभग 100 सीएफटी बालू लदा है. 

 

उन्होंने बताया कि बालू लदे जब्त ट्रैक्टर के मालिक और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि दामोदर नदी एवं आसपास के क्षेत्रों से प्रत्येक दिन दर्जनों ट्रैक्टर से बालू की ढुलाई हो रही है. 

 

बालू की अवैध ढुलाई होने से राज्य सरकार को लाखों की आर्थिक क्षति हो रही है. जब तक बालू घाटों की नीलामी नहीं होती है, तब तक नदी घाट से बालू का उठाव गैरकानूनी माना जाएगा. दरअसल इन दिनों क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू उठाव को लेकर पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है. अवैध बालू उठाव को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त है. इसके बावजूद भी क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार फल-फूल रहा है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही