Search

 
 
 

Ramgarh News : कुएं में गिरे दो हाथी, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला

गोला वन क्षेत्र के हुप्पू पंचायत स्थित नया सिरका गांव में सोमवार की देर रात दो जंगली हाथी कुएं में गिर गए. वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों हाथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
 
हाथी को कुएं से निकालने में जुटी वन विभाग की टीम.

Ramgarh News : रामगढ़ जिले के गोला वन क्षेत्र के हुप्पू पंचायत स्थित नया सिरका गांव में सोमवार की देर रात दो जंगली हाथी कुएं में गिर गए. ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों हाथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

रामगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


घटना सोमवार रात करीब 1:30 बजे की है. मंसू महतो के कुएं में दोनों हाथियों के गिरने की सूचना मिलने पर वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. इसके बाद जेसीबी की सहायता से कुएं तक पहुंचने के लिए रास्ता तैयार किया गया. काफी मशक्कत के बाद दोनों हाथियों को कुएं से बाहर निकाला गया. फिर दोनों जंगल की ओर चले गए. वन विभाग के अनुसार, इलाके में इन दिनों करीब 44 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है. विभाग ने ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. 


रेस्क्यू ऑपरेशन में वनरक्षी दीपक सिन्हा, मनीष शर्मा, योगेंद्र कुमार, दीपक कुमार दास, निलेश पोद्दार समेत वन विभाग के कई कर्मी शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही