Search

 
 
 

Ramgarh News:  3 सड़क हादसों में दो की मौत, कई घायल

Ramgarh : थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम तीन अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे हुए.
 

Ramgarh : थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम तीन अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे हुए. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए. पहली घटना चट्टी बाजार- कैथा चौक मार्ग पर हुई. जहां एक किशोर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना एनएच-33 स्थित चुटुपालू घाटी में हुई. जबकि तीसरी घटना घाटी क्षेत्र में हुई है. मृतकों की पहचान नवीन कुमार (15 वर्ष) व राहुल रजवार (23 वर्ष) के रूप में हुई है. 

 

 

बताया जाता है कि नवीन किसी कार्य से बाजार गया था. इस दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

 

 

वहीं राहुल रजवार बाइक से कही जा रहा था. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होने पर वह सड़क पर गिर गया. तभी पीछे से आ रहे एक भारी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक राहुल रजवार कुजू क्षेत्र का निवासी था और रांची में ग्राफिक डिजाइनर के रूप में कार्यरत था.

 

 


वहीं घाटी क्षेत्र में ट्रक और कार की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार कई लोग घायल हो गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

 

 

दुर्घटनाओं के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था पुनः शुरू कराई गई. दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया. लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही